Monday 22 October 2012

तो क्या बात हो !


है भीड़ बहुत !
हैं हमदर्द बहुत !
हर दर्द सहने को ,
ये दिल है मजबूत बहुत !
किन्तु दिल के इस दर्द की दवा बनकर ,
अगर तुम आ जाओ…………….
तो क्या बात हो !

है ये  सफ़र लम्बा !
और मुझको चलना बहुत !
पूरे करने हैं मुझे,
अभी ख्वाब बहुत !
जिंदगी की इस राह पर बनके हमसफ़र,
अगर तुम आ जाओ…………….
तो क्या बात हो !

हैं जिंदगी व्यस्त बहुत !
पूरे करने हैं काम बहुत !
चाहता हूँ मैं सोना क्यूँकि,
थक गया हूँ मैं बहुत!
बनकर ख्वाब नींद में मेरे,
अगर तुम आ जाओ…………….
तो क्या बात हो !

है तू दूर बहुत !
और याद आती है बहुत !
कहीं तुझे खो न दूँ,
मैं डरता हूँ बहुत !
बनकर रोशनी मेरे इस अंधियारे जीवन में ,
अगर तुम आ जाओ…………….
तो क्या बात हो !

हैं दुनिया में चेहरे बहुत !
और सभी खुबसूरत बहुत !
मगर तेरे आगे मुझको ,
लगते सभी बेकार बहुत !
लेकर अपने चेहरे पर वही प्यारी सी मुस्कान,
अगर तुम आ जाओ…………….
तो क्या बात हो !

हूँ मैं बेचैन बहुत !
हैं दिल में प्रश्न बहुत !
उठ रहे हैं मुझमें,
विचारों के तूफ़ान बहुत !
बन के ठहराव मेरे मन के मानसरोवर में ,
अगर तुम आ जाओ…………….
तो क्या बात हो !

है लिखने को बहुत !
और कहने को भी बहुत !
बयाँ करने को मेरी कहानी ,
मेरे पास नहीं अल्फ़ाज बहुत !
इस अनकही कहानी को सुनने ,
अगर तुम आ जाओ…………….
तो क्या बात हो !

अगर तुम आ जाओ…………….
तो क्या बात हो !

Friday 14 September 2012

आज फिर तेरी याद आई........

आज फिर तेरी याद आई........

आसमाँ में इन बादलों ने न जाने कैसा रूप बनाया है ,
ठंडी हवाओं ने भी कोई षड़यंत्र रचाया है ,
बारिश की इन बूंदों ने न जाने किस तरह छुवा मुझको ,
कि तेरी याद अज कुछ ज्यादा ही आई |

आज फिर तेरी याद आई........

पूरा दिन दुनिया की दुनियादारी में गुजरा ,
नहीं पता कब बीता ये दिन और कहाँ होगा बसेरा ,
जब इस व्यस्त समय से मिला थोडा सा समय ,
लो हो गयी शाम और फिर तेरी याद आई |

आज फिर तेरी याद आई.......

यूँ तो तुझे हम भूले न थे कभी ,
किसी कोने में नहीं पूरे दिल में हो अभी ,
है दूर बहुत तू मगर दिल के नजदीक है ,
कैसे बताऊँ तुझे कि फिर तेरी याद आई |

आज फिर तेरी याद आई.......

डराती हैं मुझे ये घड़ियों का टिक-टिकाना ,
नहीं पसंद मुझे तेरे बिना एक पल बिताना ,
लाख कोशिशों के बाद भी खुद को न रोक पाया ,
आ गया मुझको रोना जब तेरी याद आई |

आज फिर तेरी याद आई........

Wednesday 5 September 2012

यूँ ही ...................


तुझे याद करते वक़्त मैं,
थोडा खामोश रहता हूँ |
यूँ तो तू
है दूर बहुत मुझसे,
पर उस वक़्त तू मेरे पास होता है ||

Monday 6 August 2012

एहसास

तेरे यादों की कसक ही तो है ये,
जो मुझे कुछ लिखने को मजबूर करती है|
मेरी कलम से निकले हर एक शब्द में,
मैं तुम्हे महसूस करता हूँ||

ये तेरा चेहरा ही तो है,
जिसकी याद  मुझे हर वक़्त आती है|
अपनी जिंदगी के हर एक पल में,
मैं तेरी कमी महसूस करता हूँ||

हर पल कई ख्याल बुनता हूँ मैं,
जिनमे मैं खोया रहता हूँ|
ये कैसा अंजाना सा एहसास है,
जिसे मैं महसूस करता हूँ||

Friday 8 June 2012

यादें...........

आगे बढ़ने की चाह में,
मंजिल की तलाश में,
हम बहुत आगे निकल आये,
सब कुछ पीछे छोड़ आये|
समय बदला,
लोग बदले,
बदलाव की इस आंधी ने मुझको भी न छोड़ा|
दुनिया की इस भीड़ में,
नित्य कुछ नया हो रहा है,
ज़िन्दगी व्यस्त है अपनी पहचान बनाने में,
स्वयं को भूलकर,
हम इस भीड़ में खो रहे हैं|
ज़िन्दगी की इस किताब में,
धूमिल होते यादों के कुछ पन्ने,
संभाल रहा हूँ जिन्हें मैं,
पूरे ज़तन से,
सजों रहा हूँ मैं इन्हें,
बचा रहा हूँ वक़्त के पतझड़ से,
क्यूंकि इनमे तुम हो,
तुम्हारे मेरे साथ बिताये हुए लम्हें हैं!
ये यादों के मोती,
कीमती हैं मेरे लिए,
इन मोतियों की चमक कभी,
फीकी नहीं पड़ेगी,
मेरे ज़हन में ये रौशनी सदैव,
यूँ ही बरक़रार रहेगी|
ये तेरी याद ही तो है,
जो आज भी पहले जैसी हैं,
और हमेशा वैसी ही रहेंगी|

Saturday 28 April 2012

झूठे चेहरे .........

मत कर विश्वास किसी पर,
ये फूलों की शक्लों में कांटें हैं |
इन भोली शक्लों पे न जाना,
सब मतलब के रिश्ते नाते हैं ||

हर राह पर धोखे हैं, बेईमानी है,
झूठी मुस्कान, प्यारी बातें, इनकी यही निशानी है |
मतलब के लिए ये साथ हमारे हँसते-रोते हैं,
लेकिन निज-हित के लिए ये अपनों को ही डसते हैं ||

कौन हुआ है यहाँ किसी का, मत रख तू उम्मीद किसी से,
एक दिल है अपने सीने में जो अपनी ही नहीं सुनता है |
ताक पर रख कर  नियम कायदे, ये गलतियाँ करता है,
भूल कर खुद को ये एक भोले चेहरे पर मरता है ||

गहरा सा सन्नाटा है मुझमे, घनघोर अँधेरा है,
सही गलत की पहचान ख़त्म, दिखता नहीं सवेरा है |
नहीं यहाँ पर कोई अपना किस पर मैं विश्वास करूँ?
एक चेहरे पर लाखों चेहरे और हर चेहरा ही झूठा है ||

मेरी तकदीर..........

इक चिढ सी है दिल में मेरे, शायद लोगों से! शायद तुमसे!
दिए की तरह रोज जलना रोज बुझना, शायद अब यही मेरी तकदीर है.....................

क्या करूँ, अपनी इस हालत का मै किसको दोष दूँ?
खुद से लड़ते रहना, शायद अब यही मेरी तकदीर है....................

इक आरजू है कि तुझे पा लूं , किन्तु ऐसा नहीं हो सकता!
अपने दिल को मनाते रहना, शायद अब यही मेरी तकदीर है.....................

चाहता हूँ हर पल तेरे साथ बिताना, अकेले में,
दुनिया को तुझसे दूर रखने की नाकाम कोशिशें करना, शायद अब यही मेरी तकदीर है..............

कोई नाम भी ले तेरा तो मुझमे आग सी लग जाती है,
अपने सब्र के इस बाँध को टूटने से बचाना, शायद अब यही मेरी तकदीर है..............

करता हूँ तुझसे मैं मोहब्बत बेपनाह, पर तुझको बता नहीं सकता,
मेरे दिल में उठते तूफ़ान को दुनिया से छुपा कर रखना, शायद अब यही मेरी तकदीर है..............

जो कुछ भी चल रहा है मेरे मन में, इन सब की तुझे अपने आप खबर लग जाये,
मेरी इस ख्वाहिश की पूरे होने की केवल राह देखना, शायद अब यही मेरी तकदीर है.................

एक दिन तुम आकर मेरी बाँहों में समा जाओगे, सब कुछ भूलकर!
ऐ दिल-ए-नादाँ तू देखता रह ख्वाब ऐसे, शायद अब यही तेरी तकदीर है..............

Monday 2 April 2012

Ye Tum Hi Ho Na......

Ye tum hi ho na………………

Dekhta hun khwab jiske,
Sote-jagte,
Uthte-baithte,
Waqt-bewaqt,
Khoya rahta hun jin kahyalon me,
Ye tum hi ho na……….

Meri chetna ne,
Meri kalpana ne,
Mere vicharon ke sagar me pade
Jis bejaan patthar ko,
Jinda  murat ka aakar diya hai,
Ye tum hi ho na…………..

Taja khile phulon ki khushbu,
Ghas par pade oas ki nami,
Pratah kaal suraj ki ye chamkili kiran
Aur ye thandi hawa mujhko,
Dilate hai jo ek madhur ehsaas,
Ye tum hi ho na…………………….

Dil ye mera bechain hai,
Kho gayi raton ki nind
Aur din ka sukoon hai,
Ek dard hai meetha sa,
Meri har ek pareshani ka sabab,
Ye tum hi ho na………………..

Lagakar meri bhavnaon ki menhdi,
Pahan kar mere shabdon ke jewar,
Lekar meri lekhni ka shringaar,
Taiyar hoti hai ek dulhan naveli,
Rakhta hun jisko pane ki chaah mai bharsak,
Ye tum hi ho na……………….

Tuesday 20 March 2012

मेरी ख्वाहिश ( Only for you )

काश कभी कुछ ऐसा हो जाये
सच मेरी एक ये ख्वाहिश हो जाये|
जिस पल रहूँ साथ तेरे मैं,
खुदा करे वो लम्हा वहीँ रुक जाये||
काश, कुछ ऐसा हो जाये……….

जी भर के देख लूँ तुझे कि,
मेरी इन आँखों की प्यास बुझ जाये|
लगा लूँ तुझे गले मैं इस तरह,
दरमियाँ हमारे हर दूरी ख़त्म हो जाये||
काश, कुछ ऐसा हो जाये……….

चाहता हूँ जिस चेहरे को देखना हर पल,
तेरे चेहरे की हर मुस्कान मेरी हो जाये|
रहना चाहूँ जिसकी छांव में मैं उम्र भर,
तेरे इन गेसुवों में मेरा बसेरा हो जाये||
काश, कुछ ऐसा हो जाये……….

ये शोख चेहरा, ये चंचल मुस्कान, ये आँखों का चलाना तेरा,
तेरी हर अदा की बिजली मुझ पर गिर जाये|
पिला दे अपनी नजरों की शराब कुछ इस तरह साकी,
जिंदगी की ये हसीं रात बस झूमते हुए कट जाये||
काश, कुछ ऐसा हो जाये……….

फीके लगते हैं जिसके आगे गीतों के हर बोल,
तेरे होंठो से निकले हर शब्द मेरे हो जाये|
कानों में घोलती हैं जो मधुर सा संगीत,
तेरे पैरों में पड़ी पायल की हर खनक मेरी हो जाये||
काश, कुछ ऐसा हो जाये……….

चलता जाऊं ज़िन्दगी की डगर पर बेख़ौफ़,
कुछ इस तरह तेरा मेरा साथ ये हो जाये|
मिलकर क़दमों से कदम और लेकर हाथों में हाथ तेरा,
सफ़र ज़िन्दगी का कुछ यूँ कट जाये||

काश कभी कुछ ऐसा हो जाये,
सच मेरी, बस एक ये ख्वाहिश हो जाये ……………………..



Saturday 11 February 2012

PROMISE

Ham bhi aapke hain kuch, ye haq mai jataunga|

Roj ladunga bhi, aur fir manaunga||

Chehre pe na aane dunga shikan, aapke har gam ko bhagaunga|

Gar kharab tumhara dimag hua, to do thappad bhi lagaunga||

Koi ho jarurat, pukarna, daudta hua aaunga|

Apne har acche bure me, sajhedaar tumhe banaunga||

Rahun duniya ke kisi bhi kone me, tumse sampark mai banaunga|

Kabhi na badloge mere liye, tumhara jara sa ye ehsaan chahunga||

Tum kewal mitra bane rahna, baki ye mitrata main nibhaunga|

Karta hun aj ye vaada, main ye vaada nibhaunga||

HAPPY PROMISE DAY………………… :-)


A Teddy in "YOU"

Duniya ki bhid me khud ko khone na dena,
Apne andar k bacche ko kabhi rone na dena,
Rahegi zindagi yun hi shokh, chanchal aur khilkhilati,
Apne andar ke bacche ko kabhi bada mat hone dena|

HAPPY TEDDY DAY :)

Thursday 9 February 2012

CHOCOLATE................

Chocolate,
Hamari tumhari pasand,
Prayah ladkiyon ki (mere vichaar se)|
Ek tarika,
khushiyaan manane ka|
Ek madhyam kisi ke prati,
Bhavnaon ko prakat karne ka|

Chocolate,
Kuch mitha kuch kadwa,
Jindagi sa,
Mishran,
Acche-bure anubhawon ka,
Safalta-asafalta ka,
Jay-parajay ka,
Aasha-nirasha ka,
Such-dukh ka,
Mitra-shatru ka,
Pyar-nafrat ka,
Fir bhi hamari pasand|
Kyun?
Shayed sahi aanupatik prayog,
Do sarwatha bhinn swad ka|

Chocolate,
Agar dhyan dein,
To deti ek sikh,
Jivan ke Vishay me,
Isme aate utaar chadhav ka|
Yahan Khush rahne ka ,
Kewal ek hi tarika,
Sahi sanyojan,
Samay ka,
Jine ke tarike ka,
acchi buri aadaton ka,
Na karein kewal,
Acche ki ummid,
Karein aatmasaat,
Bure ko bhi|
Mere vichaar se,
Khushi ka yahi hai,
Guru mantra, mool mantra|

Chocolate,
Hamari tumhari pasand……………………

HAPPY CHOCOLATE DAY  :-).

Wednesday 8 February 2012

A proposal to all my friends

Janta hun ye hai jurrat,
kintu hai yahi hakikat,
aap hame bahut acche ho lagte,
ham aapke bina rah nai sakte,
hame bha gaya aapka bartav,
isliye rakhta hun ek prastav,
aap nikat bhavishya me kahin bi rahoge,
kya jivan bhar yun hi mere mitra rahoge?


Happy proposed day:)

Saturday 4 February 2012

Reality

D moment u start trusting sm1 blindly,dat person breaks ur trust! Wen u expect ur silence 2b undrstood,ppl take ur words wrong! Gestures aren't imp evn though shown heartily..bt fake words r appreciated! So,don't make any1 ur lyf.don't b affected by any1's absence or presence bcoz wen u face darknes u ol alone who faces it! Trust urself value urself love urself...

Thursday 2 February 2012

EK TERE SIVA.................


Mere is badle vyawhaar ka, mere ajeeb bartaav ka……………
Ek tere siva sabko kahabar hai|

Meri jhuti muskaan, meri palkon ke piche ki kahani………….
Ek tere siva sabhi padh lete hain|

Meri bahki huyi chaal, meri awaz ke piche ki khamoshi…………
Ek tere siva sabhi bhanp lete hain|

Bhid me bhi meri shanti aur , bhadakna mera choti-choti baton par………….
Meri is narajgi ko, ek tere siva sabhi samajhte hain|

Tum to mere apne ho, sab samjhe aur tum na………………
Kya karan hai, ek mere siva koi nahi janta|

Hamein pareshaan karne ki, ye bhi aapki ek ada hai…………
Ye ham jante hain, aur kewal ham samajhtein hain|

Friday 27 January 2012

Request


Kyun  mujhse naraj hote ho, Kyun udas rahakar khud ko kasht dete ho|
Kahin logon ko pata na chale isliye, Chehre pe jhuti muskaan rakhte ho||

Ek- ek pal bhari lagta hai, Na kuch accha lagta hai|
Kuch nahin bhata hamko,  kewal ekant hi sathi hota hai||

Fir yahin par dimag hamara, apna role nibhata hai|
Gujre huye kal par, apne ghode daudata hai||

Kyun mai tumse milta tha, kyun tumse batein karta tha|
Kyun tumko shamil main apne, har sacche jhute me karta tha||

Kabhi-kabhi lagta hai aisa, ham khub samajhte ek duje ko|
Fir agle hi pal, sab kuch jhuta lagta hai||

Ab sab khatm ho gaya, ham koi baat nahi karenge|
Aham (igo) hamara hamse, ye nirnay  karwata hai||

Tang aa gaya mai is nautanki se, dil kuch aisa kehta hai|
Kewal ek insaan ke na bolne se, kya koi fark padta hai||

Fir bhi dil me ek tiis si uthti hai, sab kuch soona lagta hai|
Us ek ki muskaan ke bina, har khushi, veerana lagta hai||

Nahin rah sakte uske bina, wo ban chuki hamari aadat|
Nigal krodh ka ghoont antatah, use manana padta hai||

Uski ek muskaan se fir, lagne sab accha lagta hai|
Ab fir se naraj na hona, ANAND ko isse behad fark padta hai||